• Mon. Nov 2nd, 2026

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Byadmin

Nov 2, 2026
Share this

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

देहरादून, 02 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगामी 06 नवंबर 2026 को प्रस्तावित उत्तराखण्ड दौरे के संबंध में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटें और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, संध्या थापा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed