• Sat. Oct 31st, 2026

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मनरेगा कार्मिको के नियमितीकरण को लेकर अधिकारियो को निर्देशित किया  

Share this

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मनरेगा कार्मिको के नियमितीकरण को लेकर अधिकारियो को निर्देशित किया


देहरादून 08 अगस्त । सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के मनरेगा कार्मिको को अन्य राज्य की तर्ज पर समायोजन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
गौरतलब है कि विगत 16 वर्षों से मनरेगा कर्मचारी पंचायत, विकास खण्ड व जिला स्तर पर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। इस बाबत कार्मिको द्वारा विभागीय मंत्री को ज्ञापन देकर राजस्थान एवं अन्य राज्यो में मनरेगा कर्मचारियों को स्थाई नौकरी में समायोजित किये जाने के सम्बंध में नियमावली और शासनादेश का परीक्षण कर शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।
इस दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास संविन बंसल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Share this

By admin