• Sat. Feb 21st, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में महानगर भाजपा के प्रतिनिधियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर देहरादून को लोक पुस्तकालय घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

Byadmin

Jan 28, 2023
Share this

मुख्यमंत्री ने कहा कि दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर को और अधिक उपयोगी बनाये जाने के लिये यह निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थी, शोधार्थी एवं बुद्धिजीवियों के साथ साहित्य प्रेमियों को सुविधा होगी। शहर के केंद्र में उपयुक्त स्थल पर स्थापित यह संस्थान सभी के आवागमन के लिये भी सुविधायुक्त होने से इसकी उपयोगिता भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर सुरेन्द्र राणा, विजेन्द्र थपलियाल, सुमित पाण्डे, अंजू बिष्ट, प्रकाश बड़ोनी आदि उपस्थित थे।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed