• Sat. Feb 21st, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की, उनके प्रशासनिक कौशल और नेतृत्व की प्रशंसा की

Share this

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की, उनके प्रशासनिक कौशल और नेतृत्व की प्रशंसा की

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत देशभर की शीर्ष हस्तियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शीर्ष नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और प्रसिद्ध हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें खेल प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण अभियान और रक्तदान शिविर प्रमुख रहे।

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू,, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह* ने मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व को सराहा और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

*उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (रि.) श्री गुरमीत सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की, उनके प्रशासनिक कौशल और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए।

इसके साथ ही *केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, श्री धर्मेंद्र प्रधान, श्री शिवराज सिंह चौहान, और श्री पीयूष गोयल* ने भी मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएं दीं। इन शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की।

भाजपा के *राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा*, और भारत रत्न एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान *श्री सचिन तेंदुलकर* ने भी मुख्यमंत्री धामी को दूरभाष पर बधाई दी। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने भी शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में रहे मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में रहा, जहां आमजन, सांसदों, विधायकों, और हस्तियों ने उत्साहपूर्वक उन्हें बधाई दी..

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed