• Sat. Feb 21st, 2026

मंत्री जोशी ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में कार्य करने वालों पर पार्टी द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी

Byadmin

Jul 12, 2025
Share this

मंत्री जोशी ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में कार्य करने वालों पर पार्टी द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं काशीपुर प्रभारी पुष्कर काला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जनपद ऊधमसिंहनगर का पंचायत चुनाव का दायित्व सौंपा है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में कार्य करने वालों पर पार्टी द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां भाजपा ने पंचायत सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, वहीं कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है। मंत्री जोशी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जोड़ी ऊधम सिंह नगर जनपद की सभी 35 जिला पंचायत सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार भी पंचायत चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed