Share this
मंत्री जोशी ने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र व राज्य स्तर पर समन्वय बनाकर महिला हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भेंट के दौरान महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मंत्री जोशी ने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और केंद्र व राज्य स्तर पर समन्वय बनाकर महिला हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी भी उपस्थित रही।
