• Sat. Feb 21st, 2026

कैबिनेट मंत्री गणेश ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की दी अग्रिम बधाई शुभकामनाएं, मंत्री बोले प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है

Share this

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती महिलाएं, रांखी बांधनें के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किये एवं मिष्ठान वितरित किया

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की दी अग्रिम बधाई शुभकामनाएं, मंत्री बोले प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है

 

 

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला उनके कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के दून बिहार बापूनगर बस्ती की महिलाओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनके दीर्घायु की कामना की। रांखी बांधनें के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी बहनों को उपहार भेंट किये एवं मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा सूत्र बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश ने प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है और त्योहार हमारी पहचान होते हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद संजय नौटियाल, किरन पासवान, साधना, सरिता, सरस्वती, रितु, नीतू, संगीता, शांति, काजल, हेमा, उर्मिला, हंसिका, गीता, मानसी, अंशु, उषा, नेहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share this

By admin

You missed