• Sat. Sep 5th, 2026

मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता बना जनसुरक्षा अभियान, छीनीगोठ में बाढ़ और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर तेजी से काम शुरू

Share this

 

 

मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता बना जनसुरक्षा अभियान, छीनीगोठ में बाढ़ और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर तेजी से काम शुरू

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए टनकपुर क्षेत्र के छीनीगोठ में बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को तेजी से प्रारंभ करा दी है।

मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 111/2025 के अंतर्गत ₹574.95 लाख की लागत से स्वीकृत इस परियोजना का विधिवत शुभारंभ 14 मई 2026 को किया गया था। मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशानुसार शासन स्तर की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात अब मौके पर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।

 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छीनीगोठ क्षेत्र में हुद्दी नदी के बाएं तट पर लगभग 954 मीटर लंबाई में व्यापक बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जा रहे हैं। नदी के तेज बहाव एवं कटाव को रोकने के उद्देश्य से 4 मीटर ऊंची मजबूत सीसी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है। इस दीवार की आधार चौड़ाई 1.8 मीटर तथा शीर्ष चौड़ाई 0.80 मीटर निर्धारित की गई है, जिससे क्षेत्र को दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।

 

इसके अतिरिक्त नदी के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं भू-कटाव की रोकथाम के लिए पूरे क्षेत्र में 6 मीटर चौड़ी तथा 1 मीटर गहरी वायर क्रेट संरचना भी विकसित की जा रही है। यह संरचना भविष्य में संभावित कटाव एवं जलप्रवाह के दबाव से सुरक्षा कवच का कार्य करेगी।

 

परियोजना पूर्ण होने के उपरांत छीनीगोठ क्षेत्र की एक हजार से अधिक आबादी को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा, जबकि वर्षाकाल में टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र की लगभग दस हजार आबादी को बाढ़ और जलभराव जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित यह परियोजना न केवल स्थानीय नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि क्षेत्र के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *