• Sat. Feb 21st, 2026

धनगढ़ी,पनोद नाले का पुल : बलूनी ने कहा कि वन विभाग जरूरत पड़ने पर वनकर्मियों को तैनात करे, ताकि पुल निर्माण कार्य सूर्यअस्त तक हो सके

Share this

धनगढ़ी,पनोद नाले का पुल : बलूनी ने कहा कि वन विभाग जरूरत पड़ने पर वनकर्मियों को तैनात करे, ताकि पुल निर्माण कार्य सूर्यअस्त तक हो सके

अगली बरसात में धनगढ़ी पनोद नाले के पुल से होकर गुजरेंगे लोग: अनिल बलूनी

पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को धनगढ़ी और पनोद नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दावा किया कि अगली बरसात में लोग धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल से आवाजाही करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों के वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर चिंता जताए जाने पर उन्होंने कहा सूर्यअस्त होने तक पुल निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बुधवार दोपहर बाद धनगढ़ी और पनोद नाले पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। कहा कि हाथी कॉरिडोर की वजह से धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुलों का निर्माण रोका गया था। दोबारा पुल निर्माण चल रहा है। कहा कि अधिकारी पुल का निर्माण जल्द करें। कॉर्बेट और वन विभाग निर्माण कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए पांच बजे तक ही काम करने को कह रहे हैं, इससे कार्य प्रभावित हो सकता है। बलूनी ने कहा कि वन विभाग जरूरत पड़ने पर वनकर्मियों को तैनात करे, ताकि पुल निर्माण कार्य सूर्यअस्त तक हो सके। उन्होंने निर्माणाधीन बस पोर्ट का भी निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था से संबंधित जानकारी ली

लोनिवि के गेस्टहाउस परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने हर बूथ पर सदस्य बनाने की अपील की। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह बिष्ट, मालधन मंडल अध्यक्ष दीपा भारती, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।

सांसद बलूनी ने कहा कि रामनगर को वन्यजीव और पर्यटन का केंद्र बनाएंगे। इसके लिए प्रयास चल रहे हैं। रामनगर से कई ट्रेंने चलाई जानी हैं, यहां से कौन-कौन सी ट्रेनें चलाई जाएं, इसके लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट से सुझाव मांगे हैं।

‘पौड़ी लोकसभा सीट को बनाएंगे सर्वोच्चतम’

बलूनी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट को सर्वोच्चतम सीट बनाएंगे। जो वादे चुनाव में किए गए थे, उन्हें हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज थारी को गोद लिया। बताया कि इंटर कॉलेज के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने पर काम किया जाएगा।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed