• Thu. May 14th, 2026

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था,श्री महाराज जी ने प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this

उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था,श्री महाराज जी ने प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

देहरादून।

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होंने श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी ने प्रदेश अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सोमवार सुबह 10ः00 बजे प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री महाराज जी ने उन्हें श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल़ व श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन की ओर से किये जा रहे कार्यों से अगवत कराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के संस्थानों की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की प्रशंसा की व श्री महाराज जी को एसजीआरआर के संस्थानों के कुशल संचालन पर बधाई दी। उन्होंने श्री महाराज जी से समसामयिक विषयों पर मागदर्शन का सहयोग भी मांगा।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed