• Sat. Feb 21st, 2026

देहरादून: त्रिशूल पर्वत पर एवलांच की चपेट में आए लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर पहुँच उनके घर, मचा कोहराम

Share this

त्रिशूल चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके घर लाया। देहरादून के नत्थनपुर स्थित गंगोत्री विहार स्थित उनके आवास के बाहर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी हुई है। उनका परिवार मूल रूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा ब्लाक पौड़ी के रहने वाला है। रविवार पूरा परिवार देहरादून पहुंचा हुआ है। मां-पिता के साथ ही घर में मौजूद सभी लोग का रो रोकर बुरा हाल है।

जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ जवानों ने उन्हें सलामी दी। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर ले जाया गया। यहां मुंबई समेत नौसेना के स्थानीय दफ्तर के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। काफिन में बेटे को तिरंगे से लिपटा देखकर मां के साथ ही परिजन भी बिलक पड़े। अनंत कुकरेती के पिता और मां पत्नी राधा बेशुध हैं। अनंत कुकरेती को श्रद्धांजलि देने वालों की काफी भीड़ लगी है। एक एक कर सभी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिर  अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा।

Share this

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed